इस एक गुण की वजह से इंसान होते हैं जानवरों से अलग

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 03:41 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसी बहुत सारी बातों के बारे बताया है कि जिन्हें अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले तो उनका जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा। चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र है जिसमें उन्होंने जानवर और इंसान के गुणों के बारे में बताया है। उनका कहना है कि एक ही गुण ऐसा होता है जो व्यक्ति को जानवर से अलग दर्शाता है। चाणक्य का मानना है कि इंसान को अपने गुण कभी नहीं खोने चाहिए।  
PunjabKesari, kundli tv, Acharya Chanakya image
श्लोकः
आहारनिद्राभयमैथुनानिसमानि चैतानि नृणां पशूनाम्।
ज्ञानं नराणामधिको विशेषो ज्ञानेन हीनाः पशुभिः समानाः॥ 
PunjabKesari, kundli tv
वैसे तो हर इंसान और जानवर की पहली प्राथमिकता पेट भरना ही है। लेकिन इसके साथ-साथ उनके लिए सोना भी उतना ही जरूरी है। वहीं इंसान और जानवर दोनों में एक भय बना रहता है  कि वे अपने जीवन की सुरक्षा कैसे करें।
PunjabKesari, kundli tv, Acharya Chanakya image
लेकिन इन बातों के अलावा इंसानों में एक बात ओर होती है जो इंसान को जानवरों से अलग बनाती है, जोकि ज्ञान है जो उन्हें जानवरों से अलग बनाता है। ये एक ऐसी शक्ति है जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में बड़ी से बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर सकता है। जबकि ये गुण जानवर के पास नहीं होता है। चाणक्य ने अपनी नीति में कहा है कि इंसान बिना ज्ञान के जानवरों के ही समान है। यानि जो व्यक्ति अपने ज्ञान का इस्तेमाल नहीं करता वो जानवर के समान ही होता है।
अपने lover से मिलने से पहले राशिनुसार चुनें lipstick का color(video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News