आपका राशिफल- 11 मार्च, 2024

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2024 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपका दिन मौज-मस्ती में बितेगा। आपको अपने करिअर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज आपकी जिन भी लोगों से मुलाकात होगी, वे आपके मददगार हो सकते हैं। आपके कार्यो की भी सराहना होगी। व्यापार में लाभदायक स्थितियां बनेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए परेशानियां देने वाला रहेगा। आप किसी की मदद करने के लिए पहल करेंगे। कामकाज के स्थितियों में कुछ परिवर्तन आएगा। रोजमर्रा के काम में या तो मन नहीं लगेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंता करेंगे।

मिथुन राशि वालों आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बिताएं।अविवाहितों का विवाह आज तय हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से आपको आज धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि वालों आपके संपर्क और संबंध आज आपका बहुत साथ निभाएंगे। नौकरी का कोई नया मौका भी मिल सकता है।प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय के मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि वालों बेहद उत्साही और जिंदादिल लोगों से मुलाकात होगी। बड़ी योजनाओं और बड़े विचारों पर बात होगी। परिवार में आज थोड़ी अनबन या कलह संभव है। आज आपको हल्का पेट- दर्द महसूस हो सकता है।

कन्या राशि वालों धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पैसों के किसी मामले को लेकर परेशान हो सकते हैं। मन में रचनात्मक विचार आएंगे। व्यापार में कोई बड़ा निवेश आज न करें तो आपके लिए अच्छा है।

तुला राशि वालों बिजनेस को लेकर आपके दिमाग में कोई नई योजना आएगी। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। आपको हर तरफ से खुशियां मिलेंगी। कारोबार में आपको नई ऊंचाई मिलेगी। व्यापार में संतान का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि वालो आज आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। खरीदारी करते समय खर्चे का ध्यान रखें। मांगलिक कार्यो में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में आनंद रहेगा।

धनु राशि वालों आज आप अपनी पैसों की स्थिति में सुधार लाने की एक नए सिरे से कोशिश कर सकते हैं। मन में मौज-मस्ती का इरादा रहेगा। व्यर्थ के कार्यो में समय व्यतीत होने से आप चिड़ सकते हैं। कारोबार सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों नौकरी या बिजनेस में आपको नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा सफल होगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। आपका सकारात्मक रवैया लोगों को बहुत पसंद आएगा।

कुंभ राशि वालों कार्यक्षेत्र और बिजनेस में आज आपकी इज्जत और बढ़ेगी। आपका समय शांति से बीतेगा। घर में यात्रा के कार्यक्रम पर विचार होगा। मानसिक तौर पर बहुत शांति और स्थिरता महसूस करेंगे। 

मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जमीन-जायदाद के मामलों में उलझनें बढ़ेंगी। कारोबार में कोई बड़ी योजना सफलता पूर्वक बना लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News