Daily horoscope : शिव-पार्वती की असीम कृपा से आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, मिलेगा मनचाहा फल
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 10:16 AM (IST)
मेष : सितारा शाम तक बेहतर, इरादों में मजबूती, शुभ कामों में ध्यान, फिर बाद में भी हर फ्रंट पर बेहतरी होगी तथा कामयाबी मिलेगी।
वृष: सितारा शाम तक पेट के लिए कमजोर, मर्यादित खान-पान करना सही रहेगा, फिर बाद में समय बेहतर तथा इफैक्टिव बनेगा।
मिथुन: सितारा शाम तक बेहतर, कामकाजी दशा संतोषजनक मगर बाद में समय सेहत के लिए ढीला बनेगा।
कर्क : सितारा शाम तक मुश्किलों, परेशानियों वाला, किसी न किसी पंगे के साथ वास्ता रहेगा मगर बाद में हर तरह से बेहतरी होगी।
सिंह : सितारा शाम तक बेहतर, स्कीमें प्रोग्राम मेच्योर होंगे, मगर बाद में समय विपरीत हालात बनाने वाला बनेगा।
कन्या : सितारा आम तौर पर बेहतर, हर फ्रंट पर कामयाबी मिलेगी तथा कदम बढ़त की तरफ रहेगा, इज्जत-मान की प्राप्ति।
तुला: सितारा शाम तक आपको कामकाजी कामों में व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, फिर बाद में भी हर फ्रंट पर बेहतरी होगी।
वृश्चिक: सितारा शाम तक आमदन वाला, कारोबारी मुश्किलें भी हटेंगी, फिर बाद में कामकाजी भागदौड़ सिरे चढ़ेगी।
धनु : सितारा कारोबारी कामों में कामयाबी देने तथा बेहतरी के हालात बनाने वाला, तेज प्रभाव बना रहेगा।
मकर: सितारा शाम तक नुकसान वाला, कोई भी नया यत्न प्रारंभ न करें, फिर बाद में कामकाजी बेहतरी होगी।
कुंभ: सितारा शाम तक व्यापार कारोबार के कामों को संवारने वाला, मगर बाद में मुश्किलें बढ़ेंगी।
मीन : सितारा शाम तक सरकारी गैर-सरकारी कामों में कामयाबी देने वाला, फिर बाद में अर्थ दशा सुधरेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari