आज का राशिफल- 28 जून 2026
punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 06:00 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। लंबे समय बाद किसी अपने से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज बाहर के खाने से परहेज़ रखें, सेहत खराब हो सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार पर देने से पहले उनसे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में चल रहा तनाव आज कम होता हुआ नज़र आएगा। भाई-बहन के साथ मिलकर कोई काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रूरत है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहने की ज़रूरत है। प्रेमी आज आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकता है। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि पहले से ज्यादा बढ़ सकती है। बिज़नेस में रुके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं। सिंगल जातकों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा हो सकता है। आज किसी भी काम को करने में जल्दबाज़ी करने से बचें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते पार्टी प्लान कर सकते हैं। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। संतान किसी चीज़ के लिए तंग कर सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे। किसी पुराने संपर्क से करियर में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी खास विषय पर खुलकर बातचीत होगी। शाम के समय मनपसंद कार्य करने का अवसर मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। भाई-बहनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह भविष्य में लाभ दिला सकती है। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मक सोच की सराहना होगी। घर में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल बनेगा। गर्दन या कंधों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों पर भरोसा किया जाएगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। खानपान में संतुलन बनाए रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कारोबार में नई रणनीति अपनाने से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। किसी रुके हुए दस्तावेज़ का काम पूरा हो सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
