आज का राशिफल- 14 अक्टूबर 2026
punjabkesari.in Wednesday, Oct 14, 2026 - 01:11 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 14 अक्टूबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आश्विन तिथि चतुर्थी नक्षत्र अनुराधा रहेगा, आज का योग है आयुष्मान और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और चंद्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 35 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का विशेष- चौथा नवरात्रि मां कूष्मांडा की पूजा
आज का महा उपाय- मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बेरोज़गार लोगों को काम मिलने की उम्मीद है। अपने ज़रूरी कागज़ों को खुद से संभालकर रखें। धन निवेश करने का विचार मन में आ सकता है। ठंडी चीज़ों के सेवन से परहेज़ करें नहीं तो गला खराब हो सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। विदेश से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। युवाओं का मन पूजा-पाठ में लग सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। हल्का बदन दर्द महसूस हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। व्यापारियों को डील हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात हो सकती है। वाहन लेने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। बच्चों का खेल में प्रदर्शन पहले से अच्छा रहेगा। माता जी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। संतान की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में समझदारी से काम लेने की ज़रूरत है। मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है, ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाकर अच्छा समय बिताने की योजना बन सकती है। कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कोई खास मंच मिल सकता है। वैवाहिक रिश्तों में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। पिताजी की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम के कारण दूसरे शहर जाने की स्थिति बन सकती है। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले लोगों को नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। बच्चों का रुझान पढ़ाई के साथ दूसरी गतिविधियों की ओर भी बढ़ सकता है। बदलते मौसम में अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। छोटी-छोटी खरीदारी करते समय बजट का ख्याल रखें। परिवार या रिश्तेदारी में किसी की टिप्पणी आपको भावुक कर सकती है। प्रेम संबंधों के मामले में अविवाहित लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद करने का मौका मिल सकता है। घर में अचानक किसी परिचित के आने से व्यस्तता बढ़ सकती है। बातचीत के दौरान अपनी भाषा पर संयम रखें, क्योंकि गुस्से में कही गई बात परेशानी खड़ी कर सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में आपसी तालमेल बना रहेगा और वातावरण खुशनुमा रहेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न हो सकता है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
