आज का राशिफल- 24 अक्टूबर 2026

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 07:10 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में नए सदस्य के आने से घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। ठंठंडी चीज़ों का सेवन करने से परहेज़ करें, नहीं तो गला खराब हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। माताजी के साथ घर की ज़रूरतों से सामान लेने जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घर में चल रहा तनाव पहले से कम हो जाएगा। नए व्यापारियों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। लंबे समय से अटके काम किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। बजट बनाकर चले, नहीं तो धन की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारोंं से मुलाकात हो सकती है। पर्याप्त नींद लेना आपकी सेहत के लिए बेहतर रहेगा।  

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खुद का काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान की मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापारियों को डील के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ़ कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। विवाह योग्य जातकों को रिश्ते आ सकते हैं। बेरोज़गार लोगों को पसंद की कंपनी में काम मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिज़नेस में मनचाहा लाभ हो सकता है। घर में किसी पूजा का आयोजन हो सकता है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, आराम करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मिली जानकारी आपके काम आ सकती है। व्यापार में सामान की उपलब्धता और मांग के बीच संतुलन बनाकर चलें। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से नियमित दिनचर्या बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कारोबार में भुगतान और जरूरी कागजात का हिसाब व्यवस्थित रखें।घर के किसी सदस्य के साथ बैठकर भविष्य की योजना पर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी की छोटी-सी कोशिश भी आपको खुशी दे सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। धन के मामले में किसी भी योजना से जुड़ी शर्तें ध्यान से समझें। मनोरंजन के कार्यों में ज़्यादा समय न बिताएं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी में किसी काम की समीक्षा करते समय छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ बैठकर किसी जरूरी विषय पर सहमति बन सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News