आज का राशिफल- 22 अक्टूबर 2026

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 07:05 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है गुरुवार का दिनांक 22 अक्टूबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास आश्विन तिथि एकादशी नक्षत्र शतभिषा रहेगा, आज का योग है वृद्धि और करण विष्टि। आज के खास दिन पर सूर्य तुला राशि में रहेंगे और चंद्र कुंभ राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 01 बजकर 31 मिनट से दोपहर 02 बजकर 56 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक। आज का दिशाशूल दक्षिण की तरफ रहेगा। तो फिलहाल दक्षिण दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- पापांकुशा एकादशी

आज का महा उपाय- भगवान विष्णु को बेसन या पीले लड्डू का भोग लगाएं।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिल में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में अचानक मेहमान दस्तक दे सकते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देना पड़ सकता है। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें, सेहत पर बुरा असर हो सकता है।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मीटिंग के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित हो सकती है। प्रेमी के साथ किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारी अपने कामकाज को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। पार्टनर के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान करने का विचार मन में आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरी में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में नई वस्तुओं या सेवाओं को शामिल करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ किसी पुराने मुद्दे पर खुलकर बातचीत हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से दोबारा बातचीत शुरू होने के संकेत हैं। घर के छोटे-मोटे काम निपटाने में दिन बीत सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ज्यादा देर तक भूखे रहने से बचें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में किसी नए ग्राहक के साथ बातचीत आगे बढ़ सकती है। घर में बच्चों की किसी उपलब्धि से खुशी मिलेगी। साथी के साथ अपनी भावनाएं साझा करने से रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। बाहर निकलते समय धूप और मौसम के अनुसार सावधानी रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। कामकाज में किसी व्यक्ति का सुझाव नई दिशा दिखा सकता है। पैसों से जुड़ा पुराना हिसाब सुलझाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने की योजना बन सकती है। अपनी दिनचर्या में हल्की कसरत शामिल करना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी नए अवसर के बारे में जानकारी मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने से दिन की व्यस्तता बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की पसंद का सम्मान करने से नजदीकियां बढ़ेंगी। शरीर में कमजोरी महसूस हो तो अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी बात रखने से पहले तथ्यों को अच्छी तरह समझ लें। घर में किसी जरूरी काम के लिए बजट तय करना उपयोगी रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीत सकता है। मानसिक तनाव महसूस हो तो किसी अपने से बात करने से मदद मिल सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News