आज का राशिफल- 19 अप्रैल 2026
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 08:47 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज व्यापारियों को धन लाभ मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। बेरोज़गारों को पसंद का काम मिल सकता है। आज बाहर के खाने से परेहज़ करें, पेट की समस्या हो सकती है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। घर में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। फालतू के खर्चों से दूरी बनाएं रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। बिज़नेस करने वालों को अच्छी डील मिल सकती है। युवा किसी भी दस्तावेज़ पर साइन करने से पहले उनकी अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। कार्यस्थल पर आपके काम की तारिफ हो सकती है। सेहत के लिहाज से आज दिन ठीक रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सफलता के संकेत दे सकता है। लंबे समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे वे आज सफल हो सकती है। आज किसी बात को लेकर मन थोड़ा विचलित हो सकता है। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज मौसम में बदलाव के चलते सेहत पर असर हो सकता है, ख्याल रखें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत दे सकता है। संतान को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी बातचीत के दौरान बहस हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। आज सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कन्या राशि वालों आज आपको धैर्य से काम लेने की ज़रुरत है। कार्यक्षेत्र में मित्रों से मदद मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा आज किसी खास की सहायता से वापस मिल सकता है। काम की तलाश कर रहे जातकों को काम मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। अगर मन किसी बात से परेशान है तो किसी करीबी से बात कर सकते हैं। बिज़नेस करने वालों को फंड मिल सकता है। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज तले भूने खाने से परहेज़ रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कामकाज के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है, आराम करें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले भागदौड़ वाला रहेगा। कामकाज के चलते लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले से सुधार रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। मित्रों के साथ मौज मस्ती में आज का दिन निकल जाएगा। आज व्यापार में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। पैसों के मामले में सोच समझकर ही काम करें। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम में देरी हो सकती है लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। खांसी जुकाम परेशान कर सकता है, ख्याल रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। प्रेमी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
