आज का राशिफल- 7 नवंबर 2026

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 08:44 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ किसी पार्टी का प्लान बन सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि होने की संभावना है। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।  आर्थिक लाभ हो सकता है। सिंगल जातक किसी खास से अपने मन की बात कह सकते हैं। सेहत पर ध्यान देना पड़ सकता है, ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। युवा कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारियों को डील मिल सकती है। अगर मानसिक तनाव महसूस हो तो किसी करीबी से बात कर सकते हैं।  

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यापारी काम को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। सहकर्मियों के साथ हंसी मज़ाक में समय बीत सकता है। पैसों को सोच-समझकर खर्च करना आपके हित में रहेगा। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके काम आज किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। कामकाज के दौरान थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन दिन के अंत तक बेहतर महसूस कर सकते हैं। बच्चों के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। जिस डील को पाने के लिए व्यापारी लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं, वह मिल सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमी से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। आज सिरदर्द परेशान कर सकता है, आराम करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। युवा खुद का काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। इस राशि के जातक कुछ समय खुद के लिए भी ज़रूर निकालें। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है। परिवार के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा।  व्यापार में नई योजना सफल हो सकती है। किसी पुराने परिचित से काम के सिलसिले में मदद मिल सकती है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। थकान महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर पूरा ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पर्याप्त आराम करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News