आज का राशिफल 1 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 05:11 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापार के मामले में अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना जरूरी रहेगा। अपनी भावी रणनीतियों और महत्वपूर्ण व्यावसायिक जानकारियों को हर किसी के साथ साझा करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी योजना सार्वजनिक हो सकती है और प्रतिस्पर्धियों को इसका लाभ मिलेगा। अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखते हुए व्यावसायिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पारिवारिक मामलों में संतान की दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। पढ़ाई की अपेक्षा बच्चों का अधिक समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होंगे, जिससे उनकी शैक्षणिक तैयारी प्रभावित होने की आशंका रहेगी। उन्हें समय का सही उपयोग करने और पढ़ाई को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करें।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज बच्चे किसी विदेशी भाषा को सीखने की अपनी इच्छा आपके सामने व्यक्त करेंगे। उनकी इस रुचि को प्रोत्साहित करें और भाषा सीखने के लिए उचित मार्गदर्शन तथा संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास करें। नई भाषा सीखने से उनके ज्ञान और कौशल में वृद्धि होगी तथा भविष्य में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करें। आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी लग सकती है, जिससे संबंधों में तनाव पैदा होने की आशंका रहेगी। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी के साथ वाद विवाद या बहस में उलझने से बचें। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें और दूसरों के विचारों का सम्मान करें।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज मार्केटिंग से जुड़े कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नए ग्राहकों से संपर्क स्थापित करने और पुराने संपर्कों के माध्यम से व्यावसायिक अवसर प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। आपकी संवाद शैली और कार्यकुशलता अच्छे परिणाम दिलाने में सहायक होगी। अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
उपाय- इलायची का सेवन करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज नई प्रॉपर्टी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई बेहतर डील मिलने की संभावना है। किसी उपयुक्त संपत्ति की जानकारी मिल सकती है, जो आपकी जरूरतों और बजट के अनुकूल रहेगी। हालांकि, कोई भी अंतिम निर्णय लेने से पहले प्रॉपर्टी के दस्तावेजों, कीमत और कानूनी स्थिति की अच्छी तरह जांच करें।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कारोबार में अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपके निर्धारित लक्ष्य समय रहते पूरे होने में मदद मिलेगी। टीम के साथ बेहतर तालमेल और योजनाबद्ध तरीके से काम करने से व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। कर्मचारियों की क्षमताओं का सही उपयोग करें और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करें।
उपाय- काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आय में वृद्धि होने की संभावना है और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण और लाभदायक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा के माध्यम से नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित होंगे और भविष्य में लाभ देने वाले सौदे तय होने की उम्मीद रहेगी।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां नियमित रूप से चलती रहेंगी और जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए सामान्य प्रयास करने होंगे। किसी बड़े बदलाव या विशेष उपलब्धि की अपेक्षा रखने के बजाय अपने निर्धारित कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
