आज का राशिफल- 6 नवंबर 2026

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2026 - 06:01 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में लेने से बचें। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपसे मदद मांगे तो मदद ज़रूर करें। प्रेमी के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कारोबारियों को काम बढ़ाने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अगर कोई वाहन लेने का सोच रहे हैं तो पिताजी से सलाह कर सकते हैं। पैसों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में किसी सदस्य को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में नई खुशियां दस्तक दे सकती हैं। प्रेमी से मुलाकात मन को प्रसन्न रखेगी। बदलते मौसम के कारण सेहत पर असर हो सकता है, ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं का मन सामाजिक कार्यों में लग सकता है। बच्चे कुछ नया सीखने का मन बना सकते हैं। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन आपके हित में रह सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी शादी के समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। पहले से निवेश किया धन वापस मिल सकता है। ऑफिस में किसी के भी मामले में दखल देने से बचें। ज्यादा देर तक एक ही स्थान पर न बैठें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी और के व्यापार में निवेश करने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम की गरमाहट बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों को काम के सिलसिले में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। संतान किसी चीज़ की मांग कर सकती है। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर के बड़ों की बात को बिल्कुल न टालें। व्यापार में नए लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। भाई-बहन से किसी बात पर बहस हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। खुद का काम कर रहे युवकों को प्रायोजक मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। तीखी चीज़ों का सेवन लिहाज़ करें, नहीं तो पेट में जलन हो सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। प्रेमी आपसे अपने दिल की बात बोल सकते हैं। आज किसी भी दस्तावेज़ को बिना पढ़े साइन करने से बचें। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। किसी भी ज़रूरी काम के लिए घर से बाहर जाएं तो पहले बड़ों का आशीर्वाद ज़रूर लें। माताजी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पिताजी की सेहत पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। सहकर्मियों से सावधान रहने की ज़रूरत है, आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News