आज का राशिफल- 16 अप्रैल 2026
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 07:52 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। माता पिता के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार करने वालों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परेशान रहते हैं तो किसी करीबी से बात शेयर कर सकते हैं। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकता है। बिज़नेस करने वालों को डील ऑफर हो सकती है, लेकिन सोच समझ कर ही फैसला करें। युवा विदेश जाकर पढ़ाई करने के बारे में मन बना सकते हैं। सिंगल जातको के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। मित्रों के साथ किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें, सेहत खराब हो सकती है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम आज किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। सिंगल जातक आज पहली ही नज़र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में सावधानी से काम लें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी लेकिन फालतू के खर्चे न करें। व्यापार करने वालों को पसंद की डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। परिवार और कामकाज में तालमेल बना कर चलें। मित्रों से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा। लंबे समय से परेशान चल रहे हैं तो आज मन को शांति मिल सकती है। कामकाज के चलते लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार के चलते नए लोगों से मुलाकात हो सकती है , जिसका आने वाले समय में फायदा हो सकता है। सेहत सही रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी भी बाहर वाले की बातों में आकर धन या व्यापार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें। आज प्रेमी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बना सकते हैं। फालतू के खर्चों को कम करने की ज़रुरत है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम पूरा करने में सहकर्मियों का साथ मिल सकता है। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। संतान कुछ नया सिखने के बारे में मन बना सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। बेरोज़गारो को काम मिल सकता है। आज अपके व्यवहार की तारिफ हो सकती है। घर की बड़ो की बात न टालें। हल्का बुखार तंग कर सकता है, आराम रखें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर खुद का काम शुरु करने के बारे में सोच सकते हैं। पैसों की चल रही तंगी से आज राहत मिल सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं जिससे मन को शांति मिलेगी। आज संतान की सेहत का ख्याल रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
