आज का राशिफल- 15 अप्रैल 2026

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 08:39 AM (IST)

मेष राशि वालों आज आपको अपने फैसलों में समझदारी दिखानी होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

Tarot Card Rashifal (15th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 15 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 15 अप्रैल-  चैन ले लिया मैंने बेक़रार करके तुझको पा लिया तेरा इंतज़ार करके

Aaj Ka Good Luck (15th April 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

वृष राशि वालों आज का दिन प्रगति का संकेत दे रहा है। धन से जुड़े मामलों में सुधार हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर में किसी खुशखबरी के चलते पार्टी का आयोजन हो सकता है। सेहत भी संतुलित बनी रहेगी, लेकिन आराम ज़रुरी है।

मिथुन राशि वालों आज आपको अपनी बातों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी करीबी के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है, सोच समझकर ही बात करें। नौकरी में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। दिन केअंत में राहत महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। कार्यों को समय पर पूरा करने का दबाव बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से मुश्किलें आसान होंगी। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज आप अपनी काबिलियत से लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज आपको अपने काम में एकाग्रता बनाए रखनी होगी। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। रुके हुए कामों को पूरा करने में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है। लंबे समय से अटके हुए आज गति पकड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव का मन बना सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।

धनु राशि वालों आज आपको अपने समय का सही उपयोग करना होगा। कामकाज में ध्यान लगाने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को  परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। पैसों को मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला साबित हो सकता है। नौकरी करने वालों को धैर्य और संयम से काम लेना होगा। कोर्ट कटहरी के मामले में घर के किसी बड़े की सलाह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आदज घर से बाहर जाने के पहले घर के बड़ो का आशीर्वाद लेकर जाएं। आज खर्चों पर ध्यान देने की ज़रुरत है। सेहत ठीक रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News