आपका राशिफल- 20 दिसंबर 2025

punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 07:34 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपकी योजनाएं उम्मीद से बेहतर साबित होंगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत सफलता का मार्ग खोल सकती है। प्रेमी से तोहफा मिल सकता है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार दिखेगा। किसी मित्र से मदद मिलने की संभावना है। काम में थोड़ी मेहनत बढ़ेगी, पर परिणाम शानदार रहेंगे। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। दफ्तर या व्यापार में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। किसी पुराने विवाद का समाधान होगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। कोई पुराना दोस्त मददगार साबित होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आज हल्का बुखार तंग कर सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। करियर में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। मीटिंग के चलते  किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ डिनर करने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना हो सकती है। किसी की बातों में आकर निवेश न करें। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज अचानक से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ की संभावना है। खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। युवा खुद का कारोबार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले मजबूत रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज़ करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर और कामकाज में तालमेल बनाकर चलने की ज़रुरत है। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे।  किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है,जिसमें मित्रों का सहयोग मिल सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है । सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस में लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं। माता पिता के साथ  समय बिताने का मौका मिल सकता है। पहले से निवेश किया गया पैसा वापस मिल सकता है।  सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News