आज का राशिफल- 24 अप्रैल 2026

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 08:34 AM (IST)

मेष राशि वालों आज आपके सामने कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप कुशलता से निभाएंगे। काम में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। घर में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

वृष राशि वालों आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। सरकारी नौकरी वालों का ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। आज सिर दर्द तंग कर सकता है, आराम करें।

मिथुन राशि वालों आज आप नए विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में आ रही बाधाओं से राहत मिलेगी। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है।

कर्क राशि वालों आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। काम का दबाव महसूस होगा, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज अचानक से धन लाभ के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

सिंह राशि वालों आज आपके लिए प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों आज आपको अपने कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करना होगा। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। घर के बड़ो से किसी बात पर बहस हो सकती है। व्यापार करने वालों को धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपना बिज़नेस शुरु करने के बारे में सोच सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बाहर के ज़रुरी कामों को पूरा करने में दोस्तों की मदद ले सकते हैं। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि वालों आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह केंद्रित रहेंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। बिज़नेस करने वालों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करने ज़रूरत है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं लेकर आएगा। नौकरी या व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन फायदेमंद रहेगा। कामकाज के चलते लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।  

कुंभ राशि वालों आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। किसी काम में देरी हो सकती है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान से आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। व्यापार में सावधानी से काम लेने की ज़रुरत है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News