आपका राशिफल- 20 अगस्त, 2025

punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 07:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत बनेगी। धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो सोच समझकर ही करें। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसके लिए समय सही रहेगा।  प्रेमी के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। सिंगल जातकों को विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। कामकाज में चल रही परेशानियों का हल आसानी से कर लेंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा। 

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी। पुराने कर्ज़े को आज चुका सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज़ रखें, सेहत खराब हो सकती है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। 

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारी आज कोई नई डील साइन कर सकते हैं। अटके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कम मेहनत में लाभ हो सकता है। बिज़नेस में भी धन लाभ की संभावना है। आज किसी खास की सहायता से कठिन काम भी आसानी से पूरे कर लेंगे। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के साथ पिकनिक या घूमने का प्लान बन सकता है। विदेश से जुड़ा कोई समाचार मिल सकता है। मौसम में बदलाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे जातक आज किसी की बात में दखल न दें। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी। 

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। घर के कामों में जीवनसाथी से मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में मज़बूती बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातक खुद का काम शुरु करने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। आर्थिक स्थिति  पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News