आपका राशिफल-  2 अगस्त, 2024

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2024 - 06:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आप कार्यप्रणाली में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशि वालों आज आपको ऐसे कई अवसर मिलेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता महसूस करेंगे। आपका व्यवहार दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। नए लोगों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट से अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क राशि वालों करियर के मामले में आज का दिन  सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। स्टूडेंट्स के उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। इस राशि की महिलाओं को  माइग्रेन  जैसी समस्या रह सकती हैं।

सिंह राशि वाले नौकरीपेशा जातकों के लिए ऑफिस का माहौल तनाव मुक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स खेलने कूदने में समय व्यतीत करेंगे। शाम को घर पर मेहमान आ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आनंद की प्राप्ति होगी। युवाओं को नौकरी में मनचाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स किसी टूर पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलाएं कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें।

तुला राशि वालों आज का दिन धन दिलाने वाला रहेगा। संपत्ति संबंधी मामले में आपको जीत मिल सकती है। नौकरी में वृद्धि होने के योग है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से अपनी मन की बात शेयर कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज फाइनेंस संबंधी कामों में फायदा हो सकता है। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

धनु राशि वालों आज का दिन आनंददायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। महिलाएं घर के मामलों को लेकर भावुक हो सकती है। अचानक आपके चोट लग सकती है। माता-पिता से आपको कोई कीमती चीज मिल सकती है।

मकर राशि वालों आज आपको शेयर मार्केट से अचानक धन लाभ होने के योग है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।परिजनों के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।    

कुंभ राशि वालों होलसेल से जुड़े कारोबारियों का आज बेहतरीन लाभ मिलेगा। काम के प्रति आपका उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। संतान की गतिविधियों की तरफ ध्यान अवश्य दें। स्वास्थ्य के नजरिए से दिन बेहतर रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। काम के सिलसिले में युवाओं को बाहरी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। महिलाओं का पूरा दिन घर के कामों में बीतेगा। दिनभर की भागदौड़ से सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News