आपका राशिफल- 30 अप्रैल , 2024

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आप नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन प्रसन्न होगा। परिवार में किसी से मतभेद हो सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। वाहन चलाने में सतर्कता बरते नही तो दुर्घटना का योग बन रहे हैं।

वृष राशि वालों आज काम के सिलसिले में आपकी मुलाकात किसी बड़े अधिकारी से हो सकती है। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं उस काम की शुरुआत होगी। नए दोस्त बनाने में कामयाब रहेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। व्यापार में कोई अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। आज आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। घर के कामों में परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। काफी दिनों से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलकर मन प्रसन्न होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह राशि वालों आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में तालमेल की कमी आएगी। किसी बड़ी यात्रा पर जा रहे हैं तो अभी रुक जाएं। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। निवेश करने की सोच रहे हैं तो ठहर जाएं। परिवार में वाद विवाद से बचें। अपने खानपान पर संयम रखें, नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बडा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वाद विवाद से खुद को दूर रखें, नहीं तो बड़ी पेरशानी खड़ी हो सकती है। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक ठाक ही है।

धनु राशि वालों आज आपका दिन अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अपने पुराने दोस्त से सामाजिक मीडिया पर बात हो सकती है। पुरानी यादे ताज़ा होंगी। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर राशि वालों आज पूरा दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। स्टूडेंटस का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वाद विवाद से आप दूर रहेंगे तो आपके लिए अच्छा है। पारिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। लवर से संबंध मधुर होंगे। पेट खराब हो सकती है।

मीन राशि वालों आज आपको किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। व्यापार में कोई बड़ा फैंसला लेने से पहले अच्छे से विचार करें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News