आपका राशिफल- 23 अप्रैल , 2024

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 08:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 मेष राशि वालों आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों और मौज मस्ती में लगा रहेगा। ऑफिस के प्रोजेक्ट को लेकर साथी से विवाद की स्थिति हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

वृष राशि वालों आज आपका दिन खुशमय गुजरेगा। आपका आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोग आज ऑफिल में वर्कलोड की वजह से बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत के मामले में भी आज का दिन अच्छा साबित होगा।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आनंदित बितेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। जो लोग जॉब की तालाश में हैं उन्हें अच्छी कंपनी से ऑफस आ सकता है। छात्रों के लिए आज का अच्छे परिणाम लेकर आया है।

कर्क राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। प्रेम संबंधो में भी मधुरता रहेगी।

सिंह राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा जातक स्थान परिवर्तन की योजना बना सकता है। पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

कन्या राशि वालों आज आपका मूड रोमेंटिक रहेगा। पार्टनर के साथ कुछ समय अकेले समय बिताएंगे। बच्चों को पढ़ाई में मदद करेंगे। ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है। सेहत की बात करें तो पेट या घुटनों में दर्द की समस्या तकलीफ दे सकती है।

तुला राशि वालों आज आप ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। जॉब में आपकी प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपकी मां की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। खानपीन का खास ख्याल रखें, पेट खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। आज सुस्ती और आलस्य से कार्यक्षेत्र पर असर पड़ सकता है। जो लोग जॉब की तलाश कर रहें है उनको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं, इंटरव्यू की तैयारी कर लें।

धनु राशि वालों आज आपको जो अवसर मिलता है, उसका लाभ उठाएं। किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। आप अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। परिवार में अनबन हो सकती है। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे।

मकर राशि वालों आपका दिन अच्छा रहेगा। संतान के विवाह हेतु चिंता रहेगी। रिलेशनशिप में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। गरम-ठंडे खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है।

कुंभ राशि वालों आपका दिन मंगलमय होगा।महिलाएं ऑनलाइन शापिंग करके बेहद खुश होंगी। सोशल मीडिया पर नए दोस्त बन सकते हैं। सेहत की बात करें तो कमर दर्द हो सकती  है।

मीन राशि वालों आज आपका दिन आपको नाराज कर सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी हो सकती है। व्यापारियों को लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इस राशि के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News