आप का राशिफल- 15 अगस्त, 2019

punjabkesari.in Thursday, Aug 15, 2019 - 08:53 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज गुरुवार तारिख 15 अगस्त, 2019 श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। चंद्र मकर राशि में रहेंगे व श्रवण नक्षत्र का योग रहेगा। सावन के आखरी दिन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन मनाएंगे। कच्चे सूत का ये भाई-बहन का बंधन हमारी अटूट परम्पराओं का प्रतीक है। आज के उपायों से रिश्तों में मिठास आती है, मनोविकार दूर होता है, धनागमन होता है, सेहत की सुरक्षा होगी। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

भाग्यांक- 9

शुभ रंग- काला

शुभ दिशा- दक्षिण

राहुकाल- 14:03 से 15:41

सौभाग्य योग- 05:54 से 12:01

पंचक- 21:29 उपरांत

विशेष: रक्षा बंधन, नारली पूर्णिमा 

गुडलक टोटका: धनागमन के लिए: गणपती पर चढ़ा तांबे का सिक्का गल्ले या तिजोरी में रखें। 

गुडलक मंत्र: येन बद्धो बलि राजा दानवेन्द्रो-महाबलः। तेन त्वाम रक्ष-बध्नामि, रक्षे मा-चल मा-चल:॥ बोलते हुए राखी बांधें, भाई बहन की रक्षा होगी।

बर्थ डे का खास उपाय: लाल कपड़े में नारियल बांधकर विष्णु मंदिर चढ़ाएं। सेहत की सुरक्षा होगी।

मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: शिवलिंग पर चढ़ा कालवा घर के मेन गेट पर बांधें। पारिवारिक रिश्ते मधुर बनेंगे।

आज का ख़ास उपाय: भाई-बहन पंचदेव (गणेश,सूर्य,विष्णु,पार्वती,शिव) का षोडशोपचार पूजन करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News