लव राशिफल: आज इस राशि पर छाया रहेगा प्यार का सरुर

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आपकी मीठी बातें पार्टनर को आपका दीवाना बना कर रख देंगी। वो सारा दिन आपके आगे-पीछे मंडराते रहेंगे। संभव है आज कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल जाए। जो आपकी खुशी बढ़ा दे।

वृष- आज साथी के ऊपर जरुरत से ज्यादा ध्यान केंद्रित रखें। वो आपकी खुशी के लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसकी अपने कल्पना भी नहीं की होगी। सावधान रहें!  

मिथुन- आज की शाम बहुत रोमांटिक रहने वाली है। साथी से खूब प्यार मिलेगा, जिससे सारा तनाव भूल जाएंगे। अपने आप पर थोड़ा नियंत्रण रखें, भावनाओं में बह कर कुछ गलत न कर बैठें।

कर्क- आज साथी के दिए सुझाव से आपको बहुत बड़ा मुनाफा होगा। जिससे आपका दिन बहुत स्पेशल रहेगा। पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य के लिए कोई नया प्लान बनाएंगे।

सिंह- साथी के साथ अपने मन की सभी बातों को स्पष्ट करें। कहीं ऐसा न हो दोनों तरफ बेरुखी का आलम बना रहे और रिश्ते में दरार आ जाए। समझदारी से काम लें।  

कन्या- आज मन बहुत उदास रह सकता है लेकिन साथी इसे आपके चेहरे पर अधिक समय तक रहने नहीं देंगे। अपने पूर्ण सहयोग और प्रेम से जल्दी ही वो आपकी मुस्कराहट और खुशियां वापिस ले आएंगे।

तुला- आज सारा दिन बहुत मस्त रहने वाला है। साथी के साथ एकांत में क्वालिटी टाइम स्पेंड करने को मिलेगा। इन ख़ूबसूरत लम्हों को यादगार कैसे बनाना है, इसके लिए कुछ खास सोचें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज साथी पर बहुत प्यार आएगा। उनकी हर छोटी-बड़ी अदा आपको दीवाना बनाएगी। फाइनेंशियल तौर पर बहुत बड़ी खुशी मिलेगी। जिसे साथी के साथ मिलकर बहुत एंजॉय करेंगे।  

धनु- साथी के साथ प्यार भरा समय गुजरेगा। आपके नए आइडिया को वो बहुत सराहेंगे। उन्हें लाइफ में आपकी अहमियत का एहसास होगा। उनसे खूब सत्कार मिलेगा।

मकर- अपनी तरफ और परिवार की तरफ भी ध्यान दें। आपके संबंधों में सुधार आएगा लेकिन अभी थोड़ा समय लगेगा। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। जल्दी ही अच्छा समय लौट कर आएगा।

कुंभ- आज साथी के द्वारा कही गई कुछ प्यारी-प्यारी बातें, आपके दिल में गहराई तक समा जाएंगी। जिससे सारा दिन और रात बहुत रंगीन रहेंगे। आप भी उन्हें खुश करने का प्रयास करें।  

मीन- आज साथी के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी। वो आपके जीवन में क्या मायने रखते हैं, उनके साथ अपने संबंधों में गहराई को अनुभव कर पाएंगे। परिवार के साथ समय अच्छा रहेगा।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News