लव राशिफल: प्यार किया तो निभाना...

punjabkesari.in Tuesday, Dec 21, 2021 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज जीवनसाथी से प्रेम भरा कोई उपहार मिल सकता है। लव रिलेशन के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लें, दिन बढ़िया है। सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाना बेहतर रहेगा।

वृष- आज छोटी सी बात को लेकर पार्टनर के साथ मिस अन्डरस्टैंडिंग हो सकती है। रूढ़िवादिता से बाहर निकलें, नई सोच जीवन में लाएं तभी रिलेशन में मधुरता आएगी। 

मिथुन- आज पार्टनर को प्रपोज करने का मन बन सकता है। पहले तोलें, फिर बोलें। कहीं बाद में पछताना न पड़े। कुछ मैरिड लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बन सकते हैं। जो भविष्य में उनके जी का जंजाल बन जाएंगे।  

कर्क- मैरिड लाईफ में शांती रहेगी, ध्यान रखें ये तूफान से पहले की शांति भी हो सकती है। रिलेशन में रह रहे हैं तो आज डिनर का या फिर लोंग ड्राइव का प्रोग्राम बन सकता है। 

सिंह- वर्क प्लेस पर किसी के प्रेम में पड़ सकते हैं। संभल कर कदम बढ़ाएं, कहीं लेने के देने न पड़ जाएं। मैरिड-अनमैरिड घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। जो बहुत रोमांचक रहने वाला है। 

कन्या- संबंधों में चल रही समस्याओं का बातचीत के द्वारा हल निकालें, किसी तीसरे को बीच में न डालें। बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। एक-दूसरे पर चीख कर या दोषारोपण करके किसी बात का हल नहीं होगा।  

तुला- साथी और अपने रिश्ते से ईगो को दूर रखें अन्यथा ये आप दोनों में दूरियां लाने का कारण बनेगी। आज कोई नया लव रिलेशन आपकी लाइफ में दस्तक दे सकता है। सोच-विचार के बाद उसे लाइफ में जगह दें।

वृश्चिक- आज खूब ड्रेसअप होकर बाहर निकलेंगे तो लोग आकर्षित होंगे। जिससे पार्टनर को प्यार भरी जलन होगी। आज खूब इंजॉय करने वाले हैं। सारा दिन साथी के साथ मीठी नोक-झोंक चलती रहेगी।  

धनु- आज अपने मन की बात साथी से करें। कुछ भी उनसे छुपाएं नहीं। अंधकार में एक नई उम्मीद की किरण मिलेगी। कहते हैं न एक से भले दो। समस्या का हल जल्दी निकल आएगा। अच्छे दिन लौट आएंगे।

मकर- साथी के साथ किसी अच्छे काम से आउट आफ स्टेशन यात्रा करने का मौका मिल सकता है। किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले भावनाओं में न बहें बल्कि प्रेक्टिकल होकर सोचें। 

कुंभ- छोटी सी भुल जीवनसाथी को आप से नाराज कर सकती है। फूंक-फंक कर कदम बढ़ाएं। लव पार्टनर के लिए दिन अच्छा है। रोमांस को खूब एंजॉय करने वाले हैं। सारा दिन मस्ती भरा रहेगा।

मीन- आज का दिन कुछ ऐसा स्पेशल होगा की लाइफ टाइम याद रहेगा। साथी के साथ मिलकर खास पलों को बेहतर बनाने में कोई कसर बाकी न छोड़ें। खास लोगों से मुलाकात संभव है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News