आज का पंचांग- 9 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 06:43 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
9 अगस्त 2025, शनिवार श्रावण शुक्ल तिथि पूर्णिमा (दोपहर 1.25 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा
विक्रमी सम्वत् : 2082, श्रावण प्रविष्टे 25, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 18 (श्रावण), हिजरी साल 1447, महीना सफर, तारीख 14, सूर्योदय : प्रात: 5.53 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.13 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : श्रावण (दोपहर 2.24 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र धनिष्ठा , योग: सौभाग्य (9-10 मध्य रात 2.15 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा: मकर राशि पर (9-10 मध्य रात 2.11 तक) तथा तदोपरांत कुंभ राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक शुरू होगी (9-10 मध्य रात 2.11 पर)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल : प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्रावणी पूर्णिमा, रक्षा बंधन, रखड़ी, श्री गायत्री जयन्ती, संस्कृत दिवस, कोकिला व्रत, श्री अमर नाथ यात्रा समापन। मेला श्री शंकराचार्य (श्रीनगर)।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कर्क में
चन्द्रमा मकर में
मंगल कन्या में
बुध कर्क में
गुरु मिथुन में
शुक्र मिथुन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में