आज का पंचांग- 27 फरवरी, 2026
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 06:56 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 27 फरवरी 2026, शुक्रवार फाल्गुन शुक्ल तिथि एकादशी (रात 10.33 तक) तथा तदोपरांत तिथि द्वादशी
विक्रमी सम्वत् : 2082, फाल्गुन प्रविष्टे 16, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 8 (फाल्गुन), हिजरी साल 1447, महीना रमजान, तारीख 9, सूर्योदय: प्रात: 7.01 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.20 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: आर्द्रा (प्रात: 10.49 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुनर्वसु, योग : आयुष्मान (सायं 7.44 तक) तथा तदोपरांत योग सौभाग्य, चंद्रमा : मिथुन राशि पर (27-28 मध्य रत 3.53 तक) तथा तदोपरांत कर्क राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (पूर्व दोपहर 11.33 से लेकर रात 10.33 तक) दिशा शूल: पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस एवं त्यौहार : आमलकी एकादशी व्रत, शहीद चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र कुंभ में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

