आज का पंचांग- 6 मार्च, 2026
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 07:08 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 6 मार्च 2026, शुक्रवार चैत्र कृष्ण तिथि तृतीया (सायं 5.54 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी
विक्रमी सम्वत् : 2082, फाल्गुन प्रविष्टे 23, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 15 (फाल्गुन), हिजरी साल 1447, महीना रमजान, तारीख 16, सूर्योदय: प्रात: 6.53 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.25 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: हस्त (प्रात: 9.30 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र चित्रा, योग : गंड (प्रात: 7.06 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा कन्या राशि पर (रात 10.19 तक) तथा तदोपरांत तुला राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 5.29 से सायं 5.54 तक)। दिशा शूल: पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा कन्या में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
