आज का पंचांग- 9 मार्च, 2026
punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 07:06 AM (IST)
9 मार्च 2026, सोमवार चैत्र कृष्ण तिथि षष्ठी (रात 11.28 तक) तथा तदोपरांत तिथि सप्तमी।

विक्रमी सम्वत् : 2082, फाल्गुन प्रविष्टे 26, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 18 (फाल्गुन), हिजरी साल 1447, महीना रमजान, तारीख 19, सूर्योदय: प्रात: 6.50 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.27 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: विशाखा (सायं 4.12 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग : व्याघात (प्रात: 7.36 तक) तथा तदोपरांत योग हर्षण, चंद्रमा तुला राशि पर (प्रात: 9.30 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा शुरू होगी (रात 11.28 पर)। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : एकनाथ षष्ठी।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा तुला में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
