आज का पंचांग- 2 मार्च, 2026
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 07:05 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: 2 मार्च 2026, सोमवार फाल्गुन शुक्ल तिथि चतुर्दशी (सायं 5.56 तक) तथा तदोपरांत तिथि पूर्णिमा
विक्रमी सम्वत् : 2082, फाल्गुन प्रविष्टे 19, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 11 (फाल्गुन), हिजरी साल 1447, महीना रमजान, तारीख 12, सूर्योदय: प्रात: 6.58 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.22 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: आश्लेषा (प्रात: 7.52 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र मघा, योग : अतिगंड (दोपहर 12.19 तक) तथा तदोपरांत योग सुकर्मा, चंद्रमा कर्क राशि पर (प्रात: 7.52 तक) तथा तदोपरांत सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (सायं 5.56 से लेकर अगले दिन (3 मार्च) प्रात: 5.33 तक), प्रात: 7.52 तक जन्मे बच्चे को आश्लेषा नक्षत्र की तथा तदोपरांत मघा नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहू काल : प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री सत्य नारायण व्रत, श्री लक्ष्मी नारायण व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा कर्क में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मीन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

