Aaj Ka Good Luck (23rd September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:04 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (23rd September 2026): ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में शुभ-अशुभ परिस्थितियों के रूप में देखने को मिल सकता है। ऐसे में हर राशि के लिए दिन की शुरुआत से पहले यह जानना उत्सुकता का विषय रहता है कि आज का दिन उनके लिए क्या खास लेकर आया है।
तो आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक-

मेष- आज आपकी जीभ पर मां सरस्वती का वास रहेगा। जो बोलेंगे वो सच साबित होगा। जीवन साथी से कोई ज्वेलरी गिफ्ट मिलने वाली है।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 6

वृष- आज का समय आपके लिए अच्छा है। वर्क प्लेस पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। घर में मांगलिक काम करा सकते हैं। फैमिली के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आप नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 4

कर्क- बिज़नेस में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। आपका पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग करने जाएंगी, खूब एंजॉय करेंगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1

सिंह- आज आप समझदारी से काम लें, किसी भी काम में जल्दबाजी में फैसला न लें। बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदेंगे। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 2

कन्या- आज कुछ ऐसा चमत्कार होने वाला है, जिससे भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 7

तुला- आज आपका बिज़नेस बढ़ेगा। नए दोस्त बनेंगे। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आप किसी सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 2

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी, खर्च कम होगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, वो आज इस कोशिश में लगे रहेंगे कि आपका नुकसान हो।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1

धनु- आज सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान आपका नाम रौशन करेगी। आप अपनी बुद्धिमान का लोहा आज मनवाएंगे।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

मकर- वर्कप्लेस पर सम्मान प्राप्त होगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है। माता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

कुंभ- दोस्तों से सहयोग मिलेगा। इस राशि की महिलाओं के जीवन में मधुर बदलाव आने वाला है। आज आप डेटिंग पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4

मीन- महिलाओं का सितारा आज चमक रहा है अगर आप घर से दूर रहते हैं तो अपने पिता से बात जरूर करें और उनका आशीर्वाद लेकर ही कोई काम शुरु करें।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News