दिन के अनुसार अपने घर में बनाएं रंगोली, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 06:09 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
रंगोली को आमतौर पर अपने घर में इसलिए बनाते हैं ताकि बाहर से आने वाले लोग इसे देखकर प्रसन्न हो जाएं। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तु के अनुसार भी वास्तु  कईं हद तक प्रभावित करती है। जी हां, इतना ही नहीं बल्कि वास्तु में दिन वार के अनुसार बनाई जाने वाली रंगोली का विवरण किया गया है। साथ ही साथ इसमें बताया गया न केवल फूलों वाली रंगोली के बारे में बताया गया है, बल्कि रंगोली कई तरह की होती है, जिसे अगर दिन के अनुसार बनाया जाता है तो जातक को कोई तरह के फायदे होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में वास्तु शास्त्र में हर दिन की रंगोली का अपना क्या महत्व है। और जातक श्रद्धा विश्वास से कोई इन रंगोलियों का बनाता है तो उसे क्या लाभ प्राप्त होता है। 
PunjabKesari, 7-days-rangoli, vastu, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Rangoli Vastu, Rangoli Vastu Shastra, Vastu Tips Related to Rangoli
सोमवार रंगोली :-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन ये रंगोली बनाने से जातक के जीवन में आ रही तमाम बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में प्रगति होने लगती है। ती वहीं इस दिन चंद्रमा की पूजा करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। सोमवार को बनाए जाने वाली रंगोली के बीच में "क्लीं" लिखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस बीज मंत्र का रिश्ता भगवान श्री कृष्ण से रिश्ता होता है। जिसे ज्ञान का कारक भी कहा जाता है। तो वहीं इसे लक्ष्मी बीज मंत्र भी कहा जाता है। जिस कारण ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी की कृपा के कारण इस रंगोली का प्रयोग धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। कहते हैं जब ये रंगोली बनाई जाती है, तो इससे एक प्रकार की ऊर्जा प्राप्त होती जिससे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
PunjabKesari, 7-days-rangoli, vastu, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Rangoli Vastu, Rangoli Vastu Shastra, Vastu Tips Related to Rangoli
मंगलवार रंगोली : -
मंगलवार को बनाई जाने वाली रंगोली से धन में बढ़ोत्तरी के साथ साथ शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त करने में भी सहायता मिलती है। इस दौरान मंगल की पूजा भी अति शुभकारी होती है। इसमें दिया मंत्र सूर्य बीजमंत्र कहलाता है। जिसमें सूर्य की शक्ति होती है, साथ ही साथ इससे उत्तम स्वास्थ्य प्रदान होता है। 
PunjabKesari, 7-days-rangoli, vastu, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Rangoli Vastu, Rangoli Vastu Shastra, Vastu Tips Related to Rangoli
बुधवार रंगोली : -
इस रंगोली का वर्णन लगभग सभी शास्त्रों में किया जाता है। क्योंकि कहा जाता है ये रंगोली सभी प्रकार के शास्त्रों का ज्ञान देती हैं। इस रंगोली को बनाने से घर में सुख-शांति बनी रही हैं। साथ ही साथ धन हानि से बचाव होता है तथा बुध ग्रह की पूजा से भी लाभ प्राप्त होता है। 
PunjabKesari, 7-days-rangoli, vastu, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Rangoli Vastu, Rangoli Vastu Shastra, Vastu Tips Related to Rangoli
गुरुवार रंगोली : -
वास्तु शास्त्र में इस रंगोली को बनाने से धन लाभ होता है, साथ ही साथ सारी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होती हैं। इस रंगोली बनाने वाले को गुरु की पूजा करने का सौभाग्य भी प्राप्त होता है।
PunjabKesari, 7-days-rangoli, vastu, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Rangoli Vastu, Rangoli Vastu Shastra, Vastu Tips Related to Rangoli
शुक्रवार रंगोली : -
इसे बनाने से बच्चों की शादी में आ रही अड़चनें दूर होती हैं यानि जिनकी लंबे समय से शादी नहीं हो रही होती है या कुछ की मैरिड लाइफ खराब चल रही होती है तो ठीक हो जाती है। इस रंगोली का संबंध शुक्र ग्रह की पूजा से भी होता है। तो वहीं यह दिन देवी को भी समर्पित होता है इसलिए इनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 
PunjabKesari, 7-days-rangoli, vastu, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Rangoli Vastu, Rangoli Vastu Shastra, Vastu Tips Related to Rangoli
शनिवार रंगोली : -
शनिवार के दिन इस रंगोली को बनाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। अगर किसी व्यक्ति पर भूत, प्रेत, पिशाच का साया होता है, उसे उनसे राहत मिलती है। इसके अलावा इस दिन शनि ग्रह की पूजा करने से लाभ प्राप्त है। 
PunjabKesari, 7-days-rangoli, vastu, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Rangoli Vastu, Rangoli Vastu Shastra, Vastu Tips Related to Rangoli
रविवार रंगोली : -
वास्तु के अनुसार ये रंगोली बनाने से मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं। यह सूर्य रंगोली देवता को प्रसन्न करती हैं। सूर्य की पूजा का लाभ मिलता है। आप प्रत्येक दिन सूर्य भगवान के दर्शन करते हैं। 
PunjabKesari, 7-days-rangoli, vastu, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Rangoli Vastu, Rangoli Vastu Shastra, Vastu Tips Related to Rangoli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News