श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बी.एस.एफ. का 58वां स्थापना दिवस मनाया

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अमृतसर (नीरज): देश की फर्स्ट लाइन ऑफ डिफैंस बी.एस.एफ. पर देशवासियों को नाज है। बॉर्डर पर जब भी कोई शत्रु हमला करता है या फिर घुसपैठ करने और नशीले पदार्थों की तस्करी करने का प्रयास करता है तो सबसे पहले बी.एस.एफ. ही शत्रु का सामना करती है। ये शब्द श्री गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित बी.एस.एफ. के 58वें स्थापना दिवस पर आयोजित समागम के दौरान मुख्यातिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

नित्यानंद राय ने परेड के शानदार प्रदर्शन और पवित्र शहर अमृतसर में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्णय की सराहना की। ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले बी.एस.एफ. के बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने 1971 के युद्ध जैसी विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं में बी.एस.एफ. की भूमिका को याद किया, जब बी.एस.एफ. जवानों ने प्रारंभिक अवस्था में होने के बावजूद संख्यात्मक रूप से बेहतर बल के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी।

मुख्यातिथि ने भारत की पहली रक्षा पंक्ति के रूप में बी.एस.एफ. की भूमिका की सराहना की। उन्होंने भारत सरकार द्वारा बलों में लागू किए गए विभिन्न कल्याणकारी उपायों और विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के दौरान कर्मियों के योगदान और बलिदान की बात की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार परिचालन चुनौतियों का सामना करने के लिए सर्वोत्तम तकनीकी उपकरण और बुनियादी ढांचा प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News