Magh Gupt Navratri 2026 : इस दिन से होगा गुप्त नवरात्रि 2026 का शुभारंभ ! जानें तिथि और कलश स्थापना का सही समय
punjabkesari.in Tuesday, Jan 06, 2026 - 03:29 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Magh Gupt Navratri 2026 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। साल भर में कुल चार नवरात्रि आती हैं, जिनमें से दो प्रत्यक्ष और दो गुप्त होती हैं। माघ गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र-मंत्र, साधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए जानी जाती है। वर्ष 2026 की पहली गुप्त नवरात्रि जनवरी महीने में शुरू हो रही है। आइए जानते हैं इसकी सही तिथि, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

माघ गुप्त नवरात्रि 2026: तिथि और समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ होता है। 2026 में यह तिथि 19 जनवरी को पड़ रही है।
नवरात्रि प्रारंभ: 19 जनवरी 2026
नवरात्रि समाप्त: 27 जनवरी 2026
व्रत पारण/विसर्जन: 28 जनवरी 2026
प्रतिपदा तिथि का विवरण:
शुरुआत: 19 जनवरी 2026 को सुबह 01:21 बजे।
समाप्ति: 20 जनवरी 2026 को सुबह 02:14 बजे।

Magha Gupta Navratri Dates माघ गुप्त नवरात्रि तिथियां 2026
19 जनवरी 2026 – प्रतिपदा तिथि
20 जनवरी 2026 – द्वितीया तिथि
21 जनवरी 2026 – तृतीया तिथि
22 जनवरी 2026 – चतुर्थी तिथि
23 जनवरी 2026 – पंचमी तिथि
24 जनवरी 2026 – षष्ठी तिथि
25 जनवरी 2026 – सप्तमी तिथि
26 जनवरी 2026 – अष्टमी तिथि
27 जनवरी 2026 – नवमी तिथि
26 जनवरी 2026 – नवरात्रि व्रत पारण

Ghatasthapana Vidhi घटस्थापना विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूजा घर को साफ करें।
एक मिट्टी के पात्र में साफ मिट्टी भरें और उसमें जौ बोएं।
तांबे या मिट्टी के कलश में गंगाजल और जल भरें। उसमें सुपारी, सिक्का, अक्षत और दूर्वा डालें।
कलश के मुख पर आम या अशोक के पांच पत्ते रखें और उसके ऊपर लाल चुनरी में लिपटा हुआ नारियल स्थापित करें।
यदि संभव हो, तो इन 9 दिनों के लिए अखंड ज्योत जलाएं।
हाथ में जल लेकर अपनी मनोकामना का संकल्प करें और मां दुर्गा का आह्वान करें।
