आंखों का इलाज कराते हुए आई.एस.आई. ने फांसा
punjabkesari.in Thursday, Mar 23, 2023 - 07:15 PM (IST)

नई दिल्ली: इन दिनों पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है लेकिन उसकी खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. अपने नापाक इरादों से बाज नहीं आ रही। पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह उसी की ही उपज है। आई.एस.आई. अब भारत में युवाओं का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में कर रही है। इसी कड़ी में उसने पंजाब में अमृतपाल के रूप में नया प्रयोग किया है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि अमृतपाल की आई.एस.आई. के एजैंटों से मुलाकात दुबई में हुई। आंखों के इलाज के दौरान पहली बार अमृतपाल आई.एस.आई. के गुर्गों से मिला। उन्होंने भांप लिया था कि यदि अमृतपाल का इस्तेमाल किया गया तो अच्छा फायदा हो सकता है। आई.एस.आई. अमृतपाल से पहले आतंकी रिंदा और अर्शदीप सिंह डल्ला का भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है लेकिन उनके माध्यम से वह सीधे लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस बीच अमृतपाल सिंह को तैयार किया गया।
जॉॢजया में आधुनिक हथियारों की ट्रेङ्क्षनग दिलवाई गई। फिर उसे दुबई के रास्ते भारत भेजा गया। इसके बाद अमृतपाल जीन्स व टी-शर्ट को छोड़कर धार्मिक बाणा पहनने लगा। उसे विदेश से फंडिंग भी मिल रही थी। पिछले वर्ष यानी 2022 के अगस्त महीने में अमृतपाल भारत आया।