Gold-Silver prices fall: गोल्ड-सिल्वर में गिरावट, ₹144500 से फिसला सोने का भाव, चांदी ₹3015 टूटी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 10:27 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार (24 जून) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 2129 रुपए टूटकर 1,44,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी में 3015 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,22,819 रुपए पर कारोबार कर रही है।

सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 3,000 रुपए टूटकर 1.49 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं, जबकि चांदी 10,500 रुपए लुढ़ककर दो महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर आ गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,000 रुपए या दो प्रतिशत घटकर 1,49,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। सोना आखिरी बार 27 मार्च को इस स्तर के आसपास रहा था, जब इसकी कीमत 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 

चांदी पर भी बिकवाली का असर पड़ा और यह 10,500 रुपए या 4.3 प्रतिशत टूटकर 2,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जो दो महीने से ज्यादा समय में इसका सबसे निचला स्तर है। चांदी तीन अप्रैल को 2,37,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News