Gold-Silver latest rate: चांदी में बड़ी गिरावट, गोल्ड में मजबूती, चेक करें MCX पर नए भाव
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 10:07 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः सोमवार को बड़ी तेजी के बाद आज (16 जून) चांदी की कीमत में गिरावट आई है। जबकि सोने में मामूली तेजी दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 1,52,959 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के दाम में 1231 रुपए की गिरावट आई है, एक किलोग्राम चांदी 2,50,227 रुपए पर है।
सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमत
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 2,500 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की रूपरेखा बनने के बाद वैश्विक बाजार में मजबूत रुख का असर इन कीमतों पर दिखा। बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के 1,56,900 रुपए प्रति 10 ग्राम के बंद स्तर से 2,500 रुपए बढ़कर 1,59,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। चांदी की कीमत में भी लगातार दूसरे सत्र में बढ़ोतरी हुई और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2,60,700 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,55,700 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
