महिला के साथ देश छोड़कर गए हैं माल्या
punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2016 - 11:17 AM (IST)

नई दिल्ली: विभिन्न बैंकों के करीब 9000 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फरार हुए लिकर बैरन विजय माल्या के बारे में नया खुलासा हुआ है। एक न्यूज चैनल के मुताबिक विजय माल्या अकेले देश छोड़कर नहीं गए हैं, उनके साथ एक महिला भी है जिसका नाम पिंकी ललवानी है।
कहा जा रहा है पिंकी ललवानी विजय माल्या के उन खास लोगों में शुमार है जो माल्या के साथ अच्छे समय में और अब बुरे समय में भी उनके साथ है। बताया जा रहा है कि पिंकी ललवानी विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी है।