UTI Mutual Fund ने MCX के करीब 15 लाख शेयर 425 करोड़ रुपए में खरीदे
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 04:31 PM (IST)
नई दिल्लीः यूटीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार सौदे के जरिये जिंस वायदा विकल्प सूचकांक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के करीब 15 लाख शेयर 425 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। एनएसई के थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, यूटीआई म्यूचुअल फंड (एमएफ) ने एमसीएक्स के 14,65,941 शेयर खरीदे, जो कंपनी की 0.57 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। यह सौदा सोमवार को 2,899.23 रुपए प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ। इस लेनदेन का कुल मूल्य 425.01 करोड़ रुपए रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध जानकारी से एमसीएक्स के शेयर बेचने वालों की पहचान नहीं हो सकी। यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी भारत की सबसे बड़ी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक है।
