Stock Market Today: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी, Trump के एक बयान से झूमा स्टॉक मार्केट

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 11:42 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स 1,303 अंक चढ़कर 78,150 के ऊपर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 393 अंक की तेजी के साथ 24,238 के पास ट्रेड करता दिखा। 

इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 9.25 लाख करोड़ रुपए बढ़कर ₹457.73 लाख करोड़ पहुंच गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, कोटक बैंक और एसबीआई में भी उल्लेखनीय तेजी आई है।

बाजार में तेजी के बड़े कारण

Trump का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

कच्चे तेल में गिरावट

ब्रेंट क्रूड नरम पड़ा, जिससे भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी।

India VIX में बड़ी गिरावट

वोलैटिलिटी इंडेक्स 15% से ज्यादा गिरा, यानी बाजार में डर कम हुआ और जोखिम लेने की भूख बढ़ी।

ब्रॉड-बेस्ड खरीदारी

सिर्फ बड़े शेयर नहीं, मिडकैप-स्मॉलकैप में भी 2% से ज्यादा तेजी दिखी यानी बाजार में व्यापक खरीदारी रही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News