ब्रिटेन में टाटा स्टील प्लांट में तीन विस्फोट, 2 कर्मचारी घायल

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2019 - 12:42 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के पोर्ट टैलबोट, वेल्स स्थित टाटा स्टील प्लांट में कम से कम तीन विस्फोट हुए हैं। यूके की मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। धमाके के बाद प्लांट के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी तक 2 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। अभी विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं है। 

PunjabKesari

 साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें टाटा स्टील प्लांट में घटना की जानकारी है। आपातकालीन सेवा मुहैया कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा है कि धमाके स्थानीय समय के मुताबिक तड़के करीब 3:30 पर हुए। इस प्लांट में 4 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। टाटा स्टील यूरोप ने 2 कर्मचारियों के घायल होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि आग बुझ गई है और जांच शुरू की जा चुकी है। 

प्लांट के आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने ट्विटर लिखा कि धमाके इतने जोरदार थे कि उनके घर कुछ समय तक हिलते रहे। दूर तक आग की लपटें देखी गईं। धमाके की आवाज से अचानक बिस्तर से उठकर लोग यहां-वहां भागने लगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News