Sone Chandi ka Bhav: नहीं मिली gold jewellery खरीदने वालों को राहत, सातवें आसमान पर पहुंचा भाव
punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 10:23 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (16 जून) को सोने की कीमतों में तेजी जारी है। MCX पर आज सोने का भाव 1 लाख के पार कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने के समय सोने की कीमत 1,00,357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। जबकि चांदी में मामूली गिरावट आई है, ये 1,06,432 रुपए प्रति किग्रा पर है।
इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि, आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं। इससे चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।