शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी में जबरदस्त तेजी

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 03:57 PM (IST)

नई दिल्लीः सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1534.16 अंक या 2.91% ऊपर 54,326.39 पर और निफ्टी 456.75 अंक या 2.89% ऊपर 16,266.15 पर बंद हुआ। लगभग 2468 शेयरों में तेजी, 801 शेयरों में गिरावट रही और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय रुपया पिछले कारोबारी दिन 77.72 के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ करीब 77.54 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया और टाटा मोटर्स निफ्टी में टॉप पर रहे, जबकि गिरावट वाले शेयर में श्री सीमेंट्स और यूपीएल शामिल रहे। मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स में सभी सेक्टोरल इंडेक्स 3-4% की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-2 फीसदी की तेजी आई।

सेंसेक्स 773 अंक की तेजी के साथ खुला
सेंसेक्स 773.08 अंक या 1.46% बढ़कर 53,565.31 पर और निफ्टी 240.40 अंक या 1.52% ऊपर 16,049.80 पर खुला था। JSW स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प निफ्टी पर टॉप गेनर रहे। भारतीय रुपया शुक्रवार को 77.72 के मुकाबले 23 पैसे बढ़कर 77.49 प्रति डॉलर पर खुला।

सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में
टाटा स्टील, SBI, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन, विप्रो और एलएंडटी में 1.-7% की बढ़त के साथ सेंसेक्स के सभी शेयर में तेजी रही।

सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त है। ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में 3% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक में 2% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं FMCG और IT इंडेक्स में 1% ज्यादा की बढ़त है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News