सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 10:12 AM (IST)

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज यानी 3 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 73,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 22,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और फाइनेंशियल्स में ज्यादा गिरावट है। वहीं IT शेयर्स में खरीदारी देखने को मिल रही है। SRM कांट्रेक्टर का शेयर आज बाजार में लिस्ट होगा।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 2 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 110 अंक की गिरावट के साथ 73,903 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 8 अंक की गिरावट है, ये 22,453 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News