सेंसेक्स 568 अंक गिरकर 81,679 पर आया, निफ्टी में 202 अंकों की गिरावट
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 11:37 AM (IST)
मुंबईः सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार 27 फरवरी को 568.86 अंकों की गिरावट के साथ 81,679.75 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 202.45 अंकों की गिरावट है। ये 25,294.10 के स्तर पर है। आज के कारोबार में मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव है। आईटी शेयरों में खरीदारी है।
एशियाई बाजारों का हाल
- Nikkei 225 0.19% गिरकर 58,641 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
- KOSPI 0.92% की कमजोरी के साथ 6,249 पर आ गया।
- Hang Seng Index 0.78% की बढ़त के साथ 26,586 तक पहुंच गया।
- Shanghai Composite 0.17% गिरकर 4,139 पर ट्रेड करता नजर आया।
FII और DII का आंकड़ा
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 26 फरवरी को 3,466 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,031 करोड़ रुपए की खरीदारी की। फरवरी महीने में अब तक FIIs 895 करोड़ रुपए के शुद्ध खरीदार रहे हैं, जबकि DIIs ने 26,130 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल 41,435 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। वहीं, DIIs ने उस दौरान 69,220 करोड़ रुपए की खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया था।
