Sone-Chandi ka rate: लगातार दूसरे महंगा हुआ सोना-चांदी, ₹1,48,200 के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 10:23 AM (IST)

नई दिल्लीः सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। 16 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं के भाव चढ़े हैं। MCX पर सोना 793 रुपए की तेजी के साथ 1,48,282 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की कीमत में 2221 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,12,881 रुपए पर है।

इंटरनेशनल प्राइस

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में गिरावट आई है। स्पॉट गोल्ड 0.4% गिरकर 4,152.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले के सत्र में डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई थी। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.1% बढ़कर 4,173.90 डॉलर पर पहुंच गया। स्पॉट सिल्वर 0.6% गिरकर 57.09 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

सर्राफा बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ी

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सोना 900 रुपए टूटकर 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव सभी करों सहित 900 रुपए घटकर 1,49,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। बुधवार को सोना 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। इसका भाव पिछले बंद स्तर 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से 6,000 रुपए घटकर 2.15 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। ये कीमतें सभी करों सहित हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि रुपए में मजबूती और भौतिक बाजार में कमजोर मांग के कारण घरेलू बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News