Gold-Silver rate October 6: सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें कितने गिर गए भाव?

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 10:20 AM (IST)

नई दिल्लीः मंगलवार (6 अक्टूबर) को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्झ की गई है। MCX पर 10 ग्राम सोना 260 रुपए टूटकर 1,49,056 रुपए और चांदी की 987 रुपए की गिरावट के साथ 2,25,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें स्थिर 

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, क्योंकि घरेलू मांग कम होने से सर्राफा की कीमतें एक सीमित दायरे में बनी रहीं। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सभी कर मिलाकर 1,49,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही, जबकि चांदी की कीमत 2,27,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही।

व्यापारियों ने कहा कि घरेलू कीमतें एक सीमित दायरे में रहीं, आभूषण एवं खुदरा विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण कीमती धातुओं की कीमतों में कोई खास हलचल नहीं दिखी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News