Gold Price Hike: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर 1,49,900 के पार पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 10:33 AM (IST)
मुंबईः मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली। MCX पर 10 ग्राम सोना 413 रुपए की बढ़त के साथ 1,49,956 रुपए पर है। चांदी में 322 रुपए की तेजी के साथ 2,23,199 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।
राजधानी में सोने-चांदी की कीमत
रुपए में मजबूती और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमत 1,400 रुपए घटकर 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,54,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 2,000 रुपए गिरकर 2,26,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत मिलने के कारण सोमवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में नरमी रही। रुपए में मजबूती ने भी कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ाया।''
