10 Gram Gold Price: महंगा हुआ सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक करें दाम

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 10:52 AM (IST)

नई दिल्लीः पिछले दिनों गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया है। MCX पर सोना 1625 रुपए और चांदी 882 रुपए महंगी हुई है। 10 ग्राम सोना 1,47,473 जबकि एक किलोग्राम चांदी 2,09,220 रुपए पर पहुंच गई है।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और यह बुधवार को 1,800 रुपए टूटकर 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। रुपए में मजबूती आने से कीमती धातु की कीमतों पर दबाव अधिक बढ़ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव मंगलवार के बंद भाव 1,52,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से 1,800 रुपए टूटकर 1,50,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। 

चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी रही। इसका भाव पिछले बंद स्तर 2.26 लाख रुपए प्रति किलोग्राम से 5,000 रुपए टूटकर 2.21 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गया। नौ अक्टूबर के बाद से सोने की कीमतों में 3,600 रुपए और चांदी में 7,500 रुपए की गिरावट आई है। इससे घरेलू सर्राफा बाजार में कीमतों में आई गिरावट का अंदाजा लगाया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News