शेयर बाजार ने छुई नई ऊंचाई, सैंसेक्स 31750 के पार खुला

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 09:41 AM (IST)

नई दिल्लीः आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई। सभी सेक्टरल इंडेक्स में तेजी से सैंसेक्स ने पहली बार 31,800 के स्तर को पार किया, जबकि निफ्टी ने 9800 के स्तर को छुआ। सैंसेक्स 74 अंक बढ़कर 31,789 अंक पर और निफ्टी 26 अंक की तेजी के साथ 9,797 के स्तर पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 61 अंक यानि 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 31,776 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 23 अंक यानि 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 9,794 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी तक बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की तेजी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी तक मजबूत हुआ है।
PunjabKesari
बैंक निफ्टी में बढ़त
ऑटो, आई.टी., फार्मा, पी.एस.यू. बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस में अच्छी खरीदारी का माहौल है। बैंक निफ्टी 0.1 फीसदी बढ़कर 23,700 के ऊपर पहुंच गया है, जबकि निफ्टी के पी.एस.यू. बैंक इंडेक्स में 0.8 फीसदी की मजबूती आई है। एफ.एम.सी.जी., प्राइवेट सेक्टर बैंक और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में हल्की दबाव देखने को मिल रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News