लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़

punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 12:03 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 28 जुलाई को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई, जहां सेंसेक्स करीब 350 अंक टूट गया। हालांकि बाद में इसमें हल्की रिकवरी देखी गई। सुबह 9:41 बजे तक सेंसेक्स 143 अंकों की गिरावट के साथ 81,319.80 पर कारोबार कर रहा था। पिछले तीन सत्रों में निवेशकों की कुल पूंजी में करीब 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था।

किन शेयरों में दिखी हलचल?

  • बाजाज फाइनेंशियल सर्विसेज और टाटा मोटर्स में रिकवरी देखी गई।
  • वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में लगभग 7% की गिरावट रही।
  • TCS का प्रदर्शन भी कमजोर रहा।

सेक्टोरल अपडेट

  • निफ्टी रियल्टी (-1.8%) और आईटी इंडेक्स (-1.07%) सबसे कमजोर सेक्टर रहे।
  • निफ्टी बैंक, मीडिया, फाइनेंशियल सर्विसेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी गिरावट में रहे।
  • कुछ सेक्टर्स जैसे ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और ऑयल एंड गैस हरे निशान में खुले, जिससे बाजार को कुछ राहत मिली।

गिरावट की वजह

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वित्तीय शेयरों में दबाव प्रमुख कारण रहे। खासतौर पर बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों में भारी बिकवाली से बाजार का मूड बिगड़ा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News