सेंसेक्स 921 अंक की तेजी के साथ 75,485 पर कर रहा कारोबार, निफ्टी 246 अंक उछला
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 02:46 PM (IST)
बिजनेस डेस्कः शेयर बाजार में आज यानी 16 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 921 अंक की तेजी के साथ 75,485.54 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 246.30 अंक की तेजी है, ये 23,398.85 पर कारोबार कर रहा है।
IDBI बैंक के शेयर में 14 रुपए (15%) की गिरावट है। इसका शेयर 78 रुपए पर आ गया है। बाजार में ऐसी खबरें आ रही हैं कि सरकार इस बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी बेचने का प्लान रद्द कर सकती है। इसी वजह से निवेशकों में डर दिखा और शेयरों में बिकवाली बढ़ गई।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 13 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1470 अंक (1.93%) की गिरावट के साथ 74,564 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 488 अंक (2.06%) की गिरावट रही, ये 23,151 पर बंद हुआ था।
