गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 642 अंक और निफ्टी 185 अंक टूटा

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 04:08 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के बाद 36,481.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के बाद 10,817.60 के स्तर पर बंद हुआ।  

इसलिए आई गिरावट
ग्लोबल मार्केट में गिरावट और रुपए में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार एक बार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। सऊदी अरब में आरामको के तेल संयंत्रों पर ड्रोन हमले से कच्चे तेल की कीमतें प्रभावित हुई हैं और इसका भारत में भी तेल कंपनियों के शेयरों पर दबाव है। इस वजह से मंगलवार को भी बाजार में गिरावट जारी है।
 
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बढ़त वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टाइटन कंपनी, गेल, एचयूएल और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा शामिल हैं। 

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 112.62 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद 37,010.69 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 32.30 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,971.20 के स्तर पर खुला था। 

दोपहर 2:30 बजे के करीब सेंसेक्स 615.14 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के बाद 36,508.17 के स्तर पर था। निफ्टी की बात करें, तो 178.20 अंक यानी 1.62 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,825.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 261.68 अंकों की गिरावट के बाद 37,123.32 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.60 अंकों की गिरावट के बाद 10,993.30 के स्तर पर बंद हुआ था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News